Breaking News

शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर सीमा (लेह लद्दाख) पर तैनात ग्राम – कोड़िया निवासी वीर जवान उमेश साहू के अंतिम यात्रा में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। विधायक गजेंद्र यादव ने शहीद जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले देश के सपूत दिवंगत उमेश साहू को सादर नमन करता हूँ। गौरतलब है कि उमेश साहू लेह लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज गृहग्राम कोडिया के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहाँ विधायक गजेंद्र यादव पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!