Breaking News

कल दुर्ग में राज्योत्सव का आगाज : कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

  • विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी आकर्षक प्रदशर्नी
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन, स्थानीय कलाकार देेंगे रंगारंग प्रस्तुति

द सीजी न्यूज

दुर्ग / राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग में कल से राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। भव्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, साजा विधायक ईश्वर साहू, पाटन विधायक भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, महापौर नगर निगम भिलाई चरोदा निर्मल कोसरे उपस्थित रहेंगे।

राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों द्वारा अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सत्यदीप नृत्य दल द्वारा पंथी नृत्य, रेनू साहू द्वारा पंडवानी, रानी नंदिनी चौधरी व कत्थक और छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा लीलाधर साहू एवं दल द्वारा लोकनाचा जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्योत्सव स्थल पुरानी गंज मंडी गंजपारा पहुँचकर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने पर जिले में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मंच सहित स्टॉल और बैठक व्यवस्था, पार्किंग आदि की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम दुर्ग एच.एस. मिरी, सभी निगम आयुक्त सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!