Breaking News

नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने संभाला पदभार : चार्ज लेते ही योजनाओं और विकास कार्यों में गुणवक्ता के साथ काम करने के निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम में नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सुमित अग्रवाल को प्रभार सौंपा। नए आयुक्त का निगम में स्वागत करने सभी निगम अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारी/कर्मचारियों ने आयुक्त को बधाई दी। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल बाद में महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात करने उनके बगले एफ 4 पहुंचे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व कांकेर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप मे पदस्थ रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों / कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक टीम के रूप में मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें। निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन भी किया। कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्थापना शाखा प्रभारी आर.के. बोरकर, लेखा अधिकारी रमाकांत शर्मा, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, श्वेता महलवार, प्रेरणा दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि  निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा। निगम के किसी भी समस्याओं व निगम हित के कार्यों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से सीधे संवाद करने कहा। उन्होंने कहा कि समय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!