Breaking News

चोट्टी कहने पर नाबालिग बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला : दोनों बच्चों की मौत से मातम


द सीजी न्यूज

खैरागढ़। छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव मे रविवार को कुंए मे मिली दो मासूम भाई बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या करने वाली चचेरी नाबालिग बहन निकली। चचेरी बहन ने मासूम बच्चे द्वारा चोर कहने से नाराज होकर दोनो मासूमों को कुंए मे धकेल कर मार डाला।

एएसपी नितेश गौतम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को झुरानदी निवासी गजानंद वर्मा के चार वर्षीय करण और दो साल की वैशाली का शव घर के पीछे कुंए मे मिला था। गजानंद अपनी पत्नी के साथ खेत गया था। घर में खेल रहे बच्चों के अचानक गुम होने से परिवार सहित गांव मे हड़कंप मच गया था।

गजानंद वर्मा सहित परिवार और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी होने पर बच्चों की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गांव के कमलेश्वर वर्मा ने बताया कि ओमकार वर्मा के बाड़ी स्थित कुंए में एक बच्चे का शव दिख रहा है। कुएं में वैशाली का शव तैरते हुए देखा गया। उसका शव निकालने के बाद कुंए के पानी को खाली करने पर करण का शव भी मिला। दोनों मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर छुईखदान पुलिस ने शव की संदिग्ध स्थिति देखकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एएसपी गौतम ने बताया कि मृतकों और हत्या करने वाले नाबालिग के परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद था। दोनों परिवारों के बीच बोलचाल बंद थी। मृतक मासूमों को उनके परिजनों ने हत्या करने वाली नाबालिग से बातचीत करने और खेलने से मना किया था। हत्या करने वाली नाबालिग बालिका को गांव में कुछ लोग चोट्‌टी  (चोर) कहकर चिढ़ाते थे।

रविवार को भी घटना के पहले मृतक मासूम करण ने खेलने के दौरान उसे चोट्‌टी कह दिया। इससे नाराज होकर नाबालिग आरोपी ने पहले करण को कुंए मे धकेल दिया। इसे देख दो साल की वैशाली शोर मचाने लगी। उसे शांत करने के लिये नाबालिक आरोपी ने वैशाली का गला दबाया, फिर पास रखे रूमाल को मुंंह और गले मे बांध कर उसे भी कुएं में धकेल दिया। इसके बाद वह अपने घर चली गई। पुलिस ने मासूम वैशाली के गले मे फंसे रूमाल और चोट के निशान से जांच शुरू की। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया। पूछताछ में आरोपी नाबालिग बालिका ने चोर कहने पर गुस्से में दोनो को कुंए मे धकेलने की बात कबूल कर ली। इस मामले में धारा 103 एक बीएनएस के तहत नाबालिग आरोपी बालिका को किशोर न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया है।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!