Breaking News

दुर्ग में लगातार बढ़ रहे अपराध : शहरवासी दहशत में : पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर में बढ़ते अपराधों और लगातार हो रही हत्याओं पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश सरकार पर प्रहार किया है। वोरा ने कहा कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। “सिर्फ नौ दिनों में दुर्ग में पांच हत्याएँ होने के बावजूद सरकार खामोश है। यह प्रशासन की नाकामी है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, अपराध रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।”

वोरा ने कहा कि दुर्ग शांति और संस्कार का प्रतीक रहा है, लेकिन आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी डर के हत्या कर रहे हैं। “बीते केवल नौ दिनों में पाँच हत्याओं ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया है। सिर्फ दुर्ग ही नहीं, पूरे प्रदेश में यही हाल है। पूरे राज्य में बेलगाम अपराध, असुरक्षा और भय का माहौल है।

वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार गहरी नींद में है। आम जनता को अमन चैन और सुख शांति से भरा जीवन देने भाजपा सरकार नींद से कब जागेगी? जनता जानना चाहती है कि आखिर कब तक सरकार मूकदर्शक बनी रहेगी?  वोरा ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सख्त किया जाना चाहिये। अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और शहर की शांति व सुरक्षा को पुनः स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल हो।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!