द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 4 नवम्बर से चल रहा है। प्रदेश भर में पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है और इन प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है।आज 22 नवम्बर तक प्रदेश में लगभग 78 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है। यह प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 37 प्रतिशत है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal