Breaking News

ट्रक पर स्टंट दिखाने वाले युवक की मौत

दुर्ग। ट्रक पर चढ़कर स्टंट दिखाने वाले एक युवक की गिरने से मौत हो गई। पुनीत साहू 2 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ धमधा घूमने गया था। वापस लौटते समय पुनीत ट्रक में बैठ गया और दोनों दोस्त बुलेट पर पीछे पीछे चल रहे थे। वे वीडियो भी बना रहे थे। पुनीत कंडक्टर सीट पर बैठा था। गेट खोलकर बाहर लटककर स्टंट करने लगा। धमधा-बेमेतरा मेन रोड स्थित बड़े पुल के पास बैलेंस बिगडऩे से पुनीत नीचे गिरा और पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से कुचला गया।
उसके शरीर के कई अंग दूर-दूर तक बिखर गए। शव के टुकड़े बीनने में पुलिस को आधे घंटे लग गए। मृतक भिलाई के जामुल क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड 5 निवासी वाहन चालक का बेटा पुनीत साहू (24) पेशे से मजदूर है। वह अपने दोस्तों दीपक बर्मन, विजय सिंह सहित अन्य के साथ धमधा घूमने गया था। उनका एक दोस्त ट्रक चलाता था, वह अपना ट्रक लेकर सिरनाभाठा धमधा के चावल गोदाम पहुंचा हुआ था। गोदाम से निकलते वक्त पुनीत ट्रक में बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो लगातार खिड़की खोलकर स्टंट कर रहा था, बाहर झूल रहा था। अचानक बैलेंस बिगडऩे से पुनीत नीचे गिरा और सीधा ट्रक की चपेट में आ गया।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!