दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने बैंक मुख्यालय के अधिकारियों की बैठक लेकर बैंक संचालन से संबंधित प्रमुख मुद्दों धान खरीदी, परिवहन, लिंकिंग वसूली, कालातीत ऋण वसूली और किसानों को नगद भुगतान जैसे विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हृदेश शर्मा, एसके निवसरकर वर्ग-1 अधिकारी, कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, केके नायक अधीक्षक, राजेन्द्र वारे नोडल अधिकारी बेमेतरा, सीआर रावटे नोडल अधिकारी बालोद उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि बैंक कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा अंतर्गत कुल 374 उपार्जन केन्द्रों में 12,03,306.64 मेट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। 3,57,165.64 मेट्रिक टन धान का परिवहन हुआ है और उपार्जन केन्द्रों में 10,81,487 मेट्रिक टन धान शेष है। कुल 281 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान है और 25 उपार्जन केन्द्रों में 40000 क्विंटल से अधिक धान है।
मुख्यालय में आयोजित शाखा प्रबंधकों की बैठक में धान खरीदी में जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया गया। शाखा प्रबंधकों द्वारा अवगत कराया गया कि उपार्जन केन्द्रों के दैनिक खरीदी लिमिट में पंजीकृत किसानों का उपार्जित धान को निर्धारित समयावधि 31 जनवरी तक विक्रय करने में समस्या उत्पन्न होगी। इस संबंध में खरीदी लिमिट बढ़ाने हेतु शीर्ष कार्यालयों को अवगत कराने की जानकारी दी गई। बैठक में बैंक कार्यक्षेत्र के 73 शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
Check Also
टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …
द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal