द सीजी न्यूज
दुर्ग। नगर निगम के 40 कर्मचारिंयो को एकमुश्त 92,83,880 रुपये की उपादान राशि प्रदान की गई। मोतीलाल सभागार में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे की उपस्थिति में कर्मचारियों को राशि का वितरण किया गया।
महापौर अलका बाघमार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन और आयुक्त सुमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में उपादान की राशि का भुगतान हो सका। वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि पिछले छह महीनों से लगातार विभागीय बैठकों का संचालन करते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। सभी तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों को उनका हक दिया जा रहा है।
इस अवसर पर एमआईसी मेंबर देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, निलेश अग्रवाल, पार्षद साजन जोसफ, गोविंद देवांगन, अजीत वैद्य, मनीष कोठारी, संजय अग्रवाल, ख़ालिक रिज़वी, जितेंद्र ताम्रकार, युवराज कुंजाम, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, रेवाराम मनु सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि हम सब निरंतर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कर्मचारियों को सभी लाभ योजनाओं का लाभ समय पर मिले। हमारा उद्देश्य ‘खुशहाल कर्मचारी, मजबूत निगमÓ की भावना को साकार करना है। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कर्मचारियों का मनोबल ही निगम की असली शक्ति है। निगम कर्मचारियों की निष्ठा और सेवा भाव ही नगर के विकास की नींव है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
