द सीजी न्यूज
दुर्ग / बसंती पंचमी के पावन अवसर पर महापौर अलका बाघमार और सभापति श्याम शर्मा ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई -शुभकामनाएं दीं। मोतीलाल सभागार में आज अनुकम्पा नियुक्ति पत्र वितरण भी किया गया। महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों के 15 पात्र सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम परिवार अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है। सेवा के दौरान और सेवा के बाद कर्मचारियों व उनके परिवारों की चिंता करना निगम की नैतिक जिम्मेदारी है। अनुकम्पा नियुक्ति न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि आश्रित परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी देती है।
अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत कुल 15 पात्र हितग्राहियों को भृत्य पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया। अनुकंपा नियुक्ति पाने वालों में महेंद्र सागर, आयुष धनकर, हर्षा चन्द्राकर, विकास पात्रे, टी. साईमन, देवेंद्र कुमार यादव, एन. कृष्णा, लव चावरिया, जी. विजय, नेहा भारती, कविता ठाकुर, गुलशन यादव, सुनील बंजारे, गायत्री निषाद, सौम्या यादव शामिल हैं।
इस अवसर एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, कांशीराम कोसरे, निलेश अग्रवाल, पार्षद साजन जोसफ, गोविंद देवांगन, अजीत वैद्य, मनीष कोठारी, संजय अग्रवाल, ख़ालिक रिज़वी, जितेंद्र ताम्रकार, युवराज कुंजाम, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, रेवाराम मनु सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
