Breaking News

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, 95 प्रतिशत झुलसी

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता वोरा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गुरुवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी ने पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली। शबाना को पहले दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीकेएस रायपुर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार शबाना लगभग 95 प्रतिशत झुलस चुकी है।
शबाना निशा पचरीपारा में किराए के मकान में रहती थी। शबाना चाहती थी कि जिस मकान में वह रहती है, मकान मालिक उस मकान को शबाना निशा को बेच दे। मकान मालिक शबाना निशा को मकान बेचने के लिये राजी नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ  घर खाली कराने पहुंचा। इस दौरान शबाना ने हताश होकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
पिछले निगम चुनाव में शबाना निशा वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी है। वे लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों में सक्रिय  रही। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने डीकेएस हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टरों से चर्चा की और शबाना निशा के स्वास्थ्य का हाल जाना। वोरा ने डॉक्टरों से शबाना निशा का बेहतर इलाज करने कहा है। वोरा ने शबाना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!