Breaking News

थनौद, विनायकपुर व मचान्दुर में आयोजित मां परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

  • राज्य के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। देवांगन समाज की ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी जयंती पर थनौद, विनायकपुर, मंचान्दूर में देवांगन समाज द्वारा मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर देवांगन समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समारोह में समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है और राज्य के विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ करने के साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई थीं। वर्तमान में विष्णु देव साय सरकार निरंतर समाजों के विकास के लिए योजनाएं चला रही हैं, इसका सीधा लाभ समाज को मिल रहा है। उन्होंने नशा रूपी जहर से बचने और बच्चों को संस्कारवान बनाने का आव्हान किया। चंद्राकर ने कहा कि शिक्षित और संस्कारी बच्चों से सभ्य समाज का निर्माण होता हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, दुर्ग जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुराणिक देवांगन, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिपं सदस्य प्रिया साहू, श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार, जनपद सदस्य संगीता साहू, सरपंच मेनका देशमुख दिनेश देशमुख माखन साहू समाज के अध्यक्ष धनराज देवांगन, संतोष देवांगन रूपेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!