- कंपनी की केबल सहित अन्य सामग्री जब्त
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कातुलबोर्ड में एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाते समय नगर निगम की पाइपलाइन फूट गई। घटना की सूचना मिलते ही महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम अमले ने काम बंद कराया और कंपनी की केबल सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की गई।
एयरटेल कंपनी द्वारा जिला कार्यालय से अनुमति ली गई थी, लेकिन नगर निगम प्रशासन को सूचना नहीं दी गई। निगम की अनुमति के बिना केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके कारण निगम की पाइपलाइन फूट गई। निगम अधिकारियों ने एयरटेल कंपनी के प्रतिनिधियों को नियमों का पालन करने की कड़ी समझाइश दी। भविष्य में निगम की अनुमति के बिना कोई भी कार्य न करने के निर्देश दिये।
कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी और सहायक अभियंता गिरीश दीवान के नेतृत्व में उपअभियंता विनोद मांझी, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार सहित निगम की टीम मौजूद रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
