Breaking News

16 करोड़ की अधोसंरचना राशि स्वीकृत, दुर्ग के 60 वार्डों में तेजी से होंगे विकास कार्य

  • महापौर अलका बाघमार के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने दी मंजूरी, महापौर ने जताया आभार

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर के 60 वार्डों में अंदरूनी सड़कों, नालियों सहित अन्य अधोसंरचना कार्यों के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। महापौर अलका बाघमार के लगातार प्रयासों के बाद राशि स्वीकृत की गई। काफी समय से गली-मोहल्लों में जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की समस्या के समाधान की मांग को पूरा किया जा सकेगा।
अधोसंरचना मद से प्राप्त 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर महापौर अलका बाघमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। महापौर अलका बाघमार ने बताया कि इससे पूर्व लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है।
लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से धमधा रोड से आदित्य नगर, सिंधिया नगर होते हुए रायपुर नाका, 9 करोड़ की लागत से शहीद चौक से राजेंद्र पार्क सड़क चौड़ीकरण, 4 करोड़ की लागत से साइंस कॉलेज के बगल से कैनाल रोड, 17 करोड़ की लागत से मल्टी नेशनल पार्किंग, 3 करोड़ की लागत से करहीडीह नाला के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।
महापौर ने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ अब गली-मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में सड़कें और नालियां खराब हैं, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अन्तर्गत 2025-26 के द्वितीय चरण में निकाय क्षेत्र में गौठान होते हुए प्रधानमंत्री आवास (एएचपी) कॉलोनी होते हुए हेमचन्द यादव विवि और पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य,  (करीब 4.50 किमी के लिए 14 करोड़), उरला मुख्य मार्ग से प्रस्तावित एसटीपी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ की राशि से किया जाएगा।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!