Breaking News

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार अपने ढाई साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर फेल रही है। पूरे प्रदेश में सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं है और साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है। सच ये है कि प्रदेश में कुशासन चल रहा है।

जंघेल ने कहा है कि सुशासन तिहार के दौरान आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल संकट और बिजली कटौती को लेकर की गई है, लेकिन इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी के हवाले कर दिया गया। जनता से जुड़ी इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया है। भीषण गर्मी में दुर्ग सहित सभी शहरों और गांव कस्बों में पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। वनांचल के गावों में लोग नाले का गंदा पानी पीने पर बाध्य हो रहे हैं। अगर यही साय सरकार का सुशासन है तो फिर कुशासन किसे कहा जाएगा ?

जंघेल ने कहा कि बिजली के मामले में सरप्लस राज्य छत्तीसगढ़ में साय सरकार की बदइंतज़ामी के कारण जिस बड़े पैमाने पर बिजली की कटौती हो रही है, वैसी प्रदेश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई है। बिन पानी और बिजली सब सून वाली स्थिति निर्मित हो गई है। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। इन मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन साय सरकार की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए साय सरकार सुशासन तिहार मनाकर जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। साय सरकार को सुशासन की जगह कुशासन तिहार मनाना चाहिए।

Check Also

एनएसयूआई अध्यक्ष पर द्वेषपूर्ण गैर जमानती धारा लगाने के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज   एनएसयूआई शहर अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर अनुचित और गैर जमानती धारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!