Breaking News

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण किया और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रगान की गूँज और भारत माता के जयकारों के बीच ध्वजारोहण कर वोरा ने देश के अमर वीरों की शहादत को नमन किया। वोरा ने ​गांधी प्रतिमा, गांधी चौक (इंदिरा मार्केट)​, राजीव भवन, ​काली मंदिर परिसर (इंदिरा मार्केट), ​वाणी रियल टैलेंट अकादमी, पंचशील नगर, ​दुर्ग रोडवेज और साई द्वार (सिविल लाइंस), ​शक्ति नगर व कुआँ चौक (वार्ड-16),​बमलेश्वरी कॉलोनी, बोरसी में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर वोरा ने  कहा कि “15 अगस्त उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण हम आज़ाद भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह हमें हर दिन अपने अधिकार और कर्तव्य याद दिलाती है। आज़ादी का वास्तविक अर्थ संविधान के हर एक शब्द की रक्षा करना, लोकतंत्र को मजबूत बनाना और समाज के हर व्यक्ति को बराबरी का हक दिलाना है।”

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!