Breaking News

हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस : उपमुख्यमंत्री साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

THE CG NEWS

दुर्ग / जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रदेश की जनता के नाम दिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया।


मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।


समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने समारोह स्थल प्रथम बटालियन दुर्ग पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के बाद उन्होंने कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल केे साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गए। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 3 प्लाटून, नगर सेना, एनसीसी सीनियर और जूनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा, सेजेस खम्हरिया, डीपीएस रिसाली, श्री शंकरा विद्यालय भिलाई और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय पुरस्कार डीपीएस रिसाली व तृतीय पुरस्कार सेजेस खम्हरिया को दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा को सांत्वना पुरस्कार मिला। मास पी.टी. प्रदर्शन में श्री शंकरा विद्यालय भिलाई को सम्मानित किया गया। मार्चपास्ट में एनसीसी सीनियर बालक को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका को द्वितीय और रेडक्रास को तृतीय स्थान मिला। परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष ने प्रथम, सीमा सुरक्षा बल ने द्वितीय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक समिति में उप सेनानी संतोष झारिया, कंपनी कमांडर पीयूष शुक्ला, कंपनी कमांडर जमुना प्रसाद रजक शामिल थे। परेड कमाण्डर/टू-आईसी परेड कमाण्डर व प्लाटून कमाण्डरों में नीलकंठ वर्मा, अविनाश कुमार, नरेश सैनी, भूपेन्द्र सोनवानी, पुष्पराज सिंह, रमाशंकर भारती, रिसिका धनंजय, रोशनी प्रधान, जावेन्ती ध्रुव, अजय कुमार, मनतशा परवीन, लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा, कल्पना साहू, वंदना श्रीवास्तव, पाईप बैंड का नेतृत्व हितेश साहू और बैंड का नेतृत्व सुनील कुमार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पाइप बैंड द्वारा दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बनी। मंच संचालन छ.ग.पर्यावरण संरक्षण बोर्ड अधिकारी डॉ.अनीता सावंत, विज्ञान विकास केन्द्र उर्मिला ओझा और एनसीसी अधिकारी ममता ध्रुव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, महापौर अलका बाघमार, अपर कलेक्टर योगिता बंजारे, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम उत्तम ध्रुव, लवकेश ध्रुव नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त मोहेन्द्र साहू, नगर निगम आयुक्त रिसाली मोनिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!