Breaking News

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 9.41 करोड़ से अधिक के 49 विकास कार्य मंजूर

THE CG NEWS

भिलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिये 9 करोड़ 41 लाख 48 हजार रु की लागत से 49 विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

स्वीकृत कार्यों में सूर्या मॉल के सामने चौक निर्माण, नाली निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, नेहरू नगर, राधिका नगर व मैत्री विहार क्षेत्र के ​वार्ड-4 नेहरू नगर ब्लॉक 16 और 17 के बीच सीसी रोड, पुलिया और ब्लॉक 64 में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, ​वार्ड-5 में डोम शेड निर्माण, राधिका नगर/मैत्री विहार में सीवरेज लाइन कार्य, मैत्री उद्यान व डोम शेड निर्माण, श्याम सदन में हाट निर्माण और पेवर ब्लॉक कार्य, ​सुपेला, लक्ष्मी नगर, सुंदर नगर व शांति नगर क्षेत्र के ​वार्ड-10 मंच के सामने शेड, दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक भवन, दुर्गा पारा में शेड और हनुमान मंदिर परिसर सब्जी मार्केट में बोर खनन, ​वार्ड-11 सुंदर नगर सामुदायिक भवन व टाटा लाइन में डोम शेड और फरीद नगर ईदगाह चौक से निजामी चौक तक मार्ग डामरीकरण, ​वार्ड-13 सिरसा रोड महिला भवन का जीर्णोद्धार, ​वार्ड-14 शांति नगर/चंद्र नगर की विभिन्न सड़कों में नाली व सड़क निर्माण, ​वार्ड-15 वैशाली नगर थाना परिसर में बाउंड्रीवाल व सीसी रोड, इंदिरा गांधी प्रांगण और हनुमान मंदिर में डोम शेड निर्माण व सियान सदन संधारण,​ वार्ड-17 सुपेला नेहरू भवन व रैन बसेरा संधारण, साहू मित्र सभा व अस्पताल के पास नाली निर्माण, नेहरू भवन रोड से सुपेला स्कूल तक नाली व प्रकाश व्यवस्था, हनुमान मंदिर के पास डोम शेड, सीमेंटीकरण और विभिन्न उद्यानों का उन्नयन किया जाएगा।

​जवाहर नगर, कोसा नगर एवं शास्त्री नगर क्षेत्र के ​वार्ड-21 व 22 लोहिया रोड तक सीसी रोड, नाली और नकटा तालाब से अक्षतधाम मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, ​वार्ड-25 जवाहर नगर में जवाहर विद्यालय के सामने व हाउसिंग बोर्ड एलआईजी लाइन में सीसी रोड, ​वार्ड-27 कबीर कुटी, मेहमान कोल डिपो, राधा कृष्ण मंदिर, शास्त्री नगर शिव मंदिर और तीन दर्शन मंदिर के पास सार्वजनिक/सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा।

​कैंप क्षेत्र और शिवाजी नगर अंतर्गत ​वार्ड-28 सुभाष चौक के पास बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड के समीप विशाल मांगलिक/सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की बड़ी सौगात मिली है। ​वार्ड-29 वृंदा नगर, स्टील नगर, अर्जुन नगर में सीसी रोड, दुर्गा ग्राउंड में विद्युत पोल व फेंसिंग और सीमेंटीकरण कार्य, ​वार्ड-33 व 34 शिवाजी नगर गणेश चौक से मौर्या होटल तक, नंदनी रोड से शंभू चौधरी के घर और मिलन चौक से आंध्रा स्कूल-जनता स्कूल तक बड़े पैमाने पर सीमेंटीकरण व सीसी रोड निर्माण हेतु 65 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। ​वार्ड-35 कबीर कुटी लाइन, भैरो बस्ती व गांधी चौक से पंप हाउस तक सीसी रोड निर्माण, ​वार्ड-36 कैंप-2 तालाब में सोधा पिच रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य के लिए 51 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

जनता की जरूरतों को प्राथमिकता-रिकेश सेन

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुगम आवागमन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सड़कों के सुदृढ़ीकरण, जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण, मांगलिक कार्यों हेतु डोम शेड व सामुदायिक भवनों की लंबे समय से मांग थी। शासन से राशि स्वीकृत होने से क्षेत्र के रहवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।

Check Also

खुद को राहुल का करीबी बताने ये कैसी पैंतरेबाजी ???

THE CG NEWS भिलाई। स्टीलसिटी की राजनीति पिछले दो साल से गरमाई हुई है। भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!