Breaking News

अंजोर लोक कला मंच की शानदार प्रस्तुति : स्वर्णा-गरिमा के जस गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

  • गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग के तत्वावधान में शानदार आयोजन

THE CG NEWS

दुर्ग। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59 वें वर्ष शारदेय नवरात्र पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अंजोर लोक कला मंच का आयोजन किया गया। गरिमा- स्वर्णा दिवाकर द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला और जस गीतों की शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालु झूमते रहे।

माता के जस जवारा भोलेनाथ के विवाह भजन और झांकी के माध्यम से त्योहारों और संस्कृति के जीवंत प्रस्तुतिकरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति विगत 58 वर्षों से अपनी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी नगरवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है।

अंजोर लोक कला मंच के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, अध्यक्षता श्याम शर्मा और अतिथिगण पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता, कुलेश्वर साहू, संरक्षक किशोर जैन, अध्यक्ष रवि पिडिआर, कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव ने दिया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, संरक्षक संतोष रूंगटा, कृष्ण कुमार दुबे, चतुर्भुज राठी, नवल अग्रवाल, शैलेष तिवारी, लक्ष्मण सिन्हा उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा और आभार जितेंद्र राठी ने किया।

पुरानी गंज मंडी परिसर में मां जगदम्बा की प्रतिमा और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र है। 16 अक्टूबर को विवेक शर्मा स्टार नाइट का आयोजन समिति द्वारा किया गया है।

Check Also

खुद को राहुल का करीबी बताने ये कैसी पैंतरेबाजी ???

THE CG NEWS भिलाई। स्टीलसिटी की राजनीति पिछले दो साल से गरमाई हुई है। भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!