- पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र
THE CG NEWS
भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पूर्व ज्ञानचंद जैन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और भिलाई निगम चुनाव के पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को पत्र भेजा है। जैन ने बैज और धनेंद्र से अपील करते हुए कहा है कि भिलाई नगर निगम चुनाव में आरक्षण से प्रभावित कांग्रेस पार्षदों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।
आरक्षण से प्रभावित जनप्रतिनिधियों को उनके वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी भी सौंपी जानी चाहिए। ज्ञानचंद जैन ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को पत्र की कॉपी भेजकर निवेदन किया है कि मैदानी कार्यकर्ताओं का संरक्षण पार्टी की जीत का आधार बनेगा। ऐसी स्थिति में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
