Breaking News

वार्ड आरक्षण से प्रभावित पार्षदों को संगठन में मिले अहम जिम्मेदारी

  • पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र 

THE CG NEWS

भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पूर्व ज्ञानचंद जैन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और भिलाई निगम चुनाव के पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को पत्र भेजा है। जैन ने बैज और धनेंद्र से अपील करते हुए कहा है कि भिलाई नगर निगम चुनाव में आरक्षण से प्रभावित कांग्रेस पार्षदों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।

आरक्षण से प्रभावित जनप्रतिनिधियों को उनके वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी भी सौंपी जानी चाहिए। ज्ञानचंद जैन ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को पत्र की कॉपी भेजकर निवेदन किया है कि मैदानी कार्यकर्ताओं का संरक्षण पार्टी की जीत का आधार बनेगा। ऐसी स्थिति में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।

Check Also

मुख्यमंत्री साय से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!