Breaking News

प्लाज्मा डोनेट कर बचा रहे लोगों की जान … मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हर शख्स को हमारा सलाम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोरोना महामारी से पीड़ित इस प्रदेश में हर शख्स खुद को सेफ रखने के साथ ही अपने परिजनों को हर हाल में स्वस्थ देखना चाहता है। ऐसे महामारी के दौर में कई सामाजिक संस्थाएं मानव सेवा की मिसाल कायम कर रही हैं। नव दृष्टि फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, ओम साईं, रक्तदाता सेवार्थ समिति, रेड ड्रॉप फाउंडेशन, आशीर्वाद ब्लड बैंक, श्री साईनाथ जन सेवा समिति ऐसी ही सामाजिक संस्थाएं हैं। इन संस्थाओं के सदस्य लगातार कोविड पीड़ितों की जान बचाने प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं।

नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में रोज गंभीर मरीजों के लिए प्लाज़्मा डोनेट किया जा रहा है। लोगों की जान बचाने के इस महाअभियान में पूर्वी आढ़तिया ने एक बच्चे के लिए अपने प्लेटलेट्स दान किया। राजनांदगांव के सतीश ठक्कर, भावार्थ ठक्कर ने रात दो बजे यहां आकर एक साथ प्लाज्मा दान किया। पिता-पुत्र ने बिना हिचकिचाहट के प्लाज्मा डोनट कर दिया। पिछले 15 दिनों में इस महाअभियान के तहत लगभग 90 लोग प्लाज़्मा डोनेट कर चुके हैं।

प्लाज़्मा डोनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने सामाजिक कार्यकर्ता राज आढ़तिया, विकास जायसवाल, कुलवंत भाटिया, एम वासुदेव राव , जी  माधवराव, फनेन्द्र जैन, आफताब आलम, सूरज साहू, विवेक साहू, नरोत्तम, दिलेश, नयन, सोनू लगातार लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। गंभीर मरीजों की हालत के बारे में जानकारी देकर लोगों को प्लाज़्मा दान करने प्रेरित कर रहे हैं। अब तक कुल 550 लोगों को इसका लाभ मिल चूका है।
राज आढ़तिया ने बताया कि संस्था लगातार लोगों को प्लाज़्मा, रक्त, ऑक्सीजन या किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर तत्काल सहायता दी जा रही है। लोगों से इस महामारी से सतर्क रहने व् बचने की अपील की जा रही है। कुलवंत भाटिया ने कहा कि आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल इस कठिन समय में लोगों  की मदद के लिए चौबीस घंटे मौजूद रहते हैं। इन संस्थाओं ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से सतर्क रहें और झूठी अफवाह न फैलाएं। सकारात्मक माहौल बन कर रखें। हलके लक्षण आने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें और प्रशासन पर भरोसा रखें। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग वैक्सीन जरूर लें।

प्लाज्मा डोनेट कर लोगों की जान बचाने के इस महाअभियान को हमारा सलाम …

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!