Breaking News

सावन मेला में रंगारंग कार्यक्रम, मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने लिया हिस्सा : शहरवासियों ने उठाया लुत्फ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विवेकानंद सभागार में आज एक दिवसीय सावन मेला में रंगारंग कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने सावन मेला में महिलाओं के लिये कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। दिन भर चले सावन मेला का शुभारंभ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर निगम सभापति राजेश यादव, सांस्कृतिक प्रभारी अनूप चंदानिया, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, ऋषभ जैन, संजय कोहले, जमुना साहू, जयश्री जोशी, सत्यवती वर्मा, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, पूर्व महामौर आरएन वर्मा भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने संस्कृति और कला को पुनर्जीवित करने की दिशा में कई बड़े फैसले किये हैं। इसी सिलसिले में सावन उत्सव मेला का आयोजन किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सावन मेला का पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता की याद दिलाता है। सावन मेला उत्सव कार्यक्रम निरंतर चलता रहे ताकि हमारी संस्कृति हमेशा जीवित रहे। निगम सभापति  राजेश यादव ने कहा कि मेला का आयोजन हमेशा होता रहे ताकि महिलाओं को सम्मान मिले।

कार्यक्रम में बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर उत्साह से भाग लिया। विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की धर्म पत्नी श्वेता बाकलीवाल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।

बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में रीता साहू को प्रथम पुरस्कार मिला। कुर्सी दौड़ में अश्वनी जांगड़े को प्रथम पुरस्कार, मटका फोड़ में नजहत परवीन, थाल सजावट में मंजू पाण्डे को प्रथम पुरस्कार मिला।

रस्साखींच प्रतियोगिता में पार्षदों की टीम विजेता रही। टीम में 13 सदस्य शामिल थे। इस दौरान पार्षद ज्ञानदास बंजारे, सतीश देवांगन,श्रद्धा सोनी, अरुण सिंह, मीना सिंह, ब्रजलाल पटेल, गायत्री साहू, प्रेमलता साहू, लीना दिनेश देवांगन, कविता तांडी, शशी साहू, राजकुमार नारायणी, नजहत परवीन, माहेश्वरी ठाकुर, निर्मला साहू, उषा ठाकुर, बिजेंद्र भारद्वाज, बबीता यादव, पुष्पा गुलाब वर्मा, हेमा शर्मा, नीता जैन, कुमारी साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, हरीश साहू, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा, रामकली यादव, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, प्रीति मिश्रा, सोनिया सिन्हा, विकास यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!