Breaking News

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन एवं पारसी) के विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मैट्रिक कम मींस, (टेक्निकल कोर्स) अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल शुरू किया जा चुका है। कक्षा 1 से 10 वीं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि  15/11/2021, कक्षा 11वीं से स्नातकोत्तर और मेरिट कम मींस के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30/11/2021 निर्धारित है।

सभी शासकीय/अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक शाला, आईटीआई पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालय के संस्थान प्रमुखों को उपरोक्त अनुसार निर्धारित तिथियों में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन और संस्था के आईडी पासवर्ड से वेरिफिकेशन का कार्य संपादित किया जाएगा।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!