Breaking News

लोक सेवा गारंटी अधिनियम आम जनता को राहत देने और पारदर्शी व त्वरित सेवाएं देने के लिए हैं : कलेक्टर

  • कलेक्टर की अभिनव पहल : लोक सेवा केन्द्रों में आय, जाति, निवास व अन्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए व्हाट्स एप नंबर 9343599434 जारी
  • कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक परियोजना के तहत एक दिवसीय वृहत कार्यशाला का किया शुभारंभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में ई-डिस्ट्रिक परियोजना के तहत एक दिवसीय वृहत कार्यशाला का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम में कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम आम जनता को राहत देने और पारदर्शी, त्वरित सेवाएं देने के लिए प्रारंभ किया गया है। राजनांदगांव जिले में लोक सेवा केन्द्र में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। हमारा जिला सीएससी के माध्यम से सेवाएं देने में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। शासन से जनसामान्य को प्रत्यक्ष तौर पर जोडऩे के लिए इन सेवाओं का और अच्छे से क्रियान्वयन किया जा सकता है। अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकासखंडों में आय, जाति, निवास सहित अन्य सेवाओं में दस्तावेजों के संबंध में एकरूपता लाने के लिए कार्यशाला में दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। लोक सेवा केन्द्रों के कार्य को और बेहतर बनाने के लिए और आय, जाति व निवास सहित अन्य प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने व्हाट्स एप नंबर 9343599434 जारी किया गया है, जिसे सभी केन्द्रों में चस्पा किया जाएगा। इसकी मानिटरिंग भी की जाएगी। जिन सेवाओं के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। उनका निराकरण निर्धारित समय में शीघ्रता से किया जाना चाहिये।

कलेक्टर ने कहा कि अधिकांश लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से अच्छा कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर रुपए की मांग की शिकायत मिली है। सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए लोक सेवा केन्द्रों में रेट लिस्ट चस्पा करें। लोक सेवा केन्द्रों में बिचौलियों की तरह कार्य करने वाले लोगों को प्रक्रिया से बाहर करना जरूरी है। आम जनता को भटकना न पड़े इस बात का विशेष ध्यान रखें। लोक सेवा केन्द्रों से काम आसान हुआ है। जिले में अन्य सेवाओं का विस्तार सीएससी के माध्यम से किया जाएगा। जिले में पहली बार किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क%E

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

error: Content is protected !!