Breaking News

मार्केट में रोड पर सामान रखकर कारोबार करने पर कार्रवाई होगी : नगर निगम शुरू करेगा अभियान

  • इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित करने और निर्माणाधीन यूनिशेड को 30 सितम्बर तक पूरा करने के लिए आयुक्त ने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज निगम अफसरों के साथ इंदिरा मार्केट का निरीक्षण किया। आयुक्त ने इंदिरा मार्केट की अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की और नोडल अधिकारी प्रकाश थवानी को मार्केट व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निगम के ईई एमपी गोस्वामी, राजेश पांडेय, प्रभारी ईई जितेंद्र समैया, बाजार के नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान और ठेकेदार के साथ इंदिरा मार्केट पहुँचकर यूनिशेड निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी जताई।

आयुक्त ने इंदिरा  मार्केट स्थित ए और बी ब्लाक, प्रेस कॉम्प्लेक्स, फिश मार्केट का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। मार्केट की बेहतर व्यवस्था के लिए सभी जर्जर जगहों पर मरमत कार्य और जर्जर भवन को हटाकर नए भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार करने कहा। यूनिशेड निर्माण कार्य हर हाल में 30 सितम्बर तक पूरा करने एजेंसी को निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग और सड़क पर सामान रखकर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यापारी सड़क पर समान रखकर व्यापार करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इंदिरा स्थित कुएं की सफाई को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!