Breaking News

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप के आवेदनों में बैंक अकाउंट सुधार करने एनएसपी पोर्टल में सुविधा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन व पारसी) के विद्यार्थियों के लिये प्री तथा पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मींस अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-2021 में भरे गए आवेदनों में छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही की गई है। कुछ बैंकों का अन्य बैंकों में विलय होने के कारण विद्यार्थियों के खाते में राशि का हस्तांतरण नहीं किया जा सका है। जिन विद्यार्थियों का अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति स्वीकृत हो चुका है और उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरे गए बैंक का विवरण देने के बाद अन्य बैंक में विलय हो गया है। उन  विद्यार्थियों के लिए बैंक खाता सुधारने हेतु  www.scholarships.gov.in  एनएसपी पोर्टल में सुविधा प्रदान की जा रही है।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!