Breaking News

दूसरे राज्य से आने वाले हरेक व्यक्ति का अनिवार्य रूप से लिया जा रहा सैम्पल

  • राजनांदगांव जिले में 10 लाख लोगों ने कराया टीकाकरण
  • कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य अधोसंरचना हो रही मजबूत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव जिले में कोविड -19 मरीजों के त्वरित पहचान करने स्वास्थ्य विभाग को जिले के बॉर्डर क्षेत्र और बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति का कोविड सैंपल टेस्ट अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी कोविड संदेहास्पद व्यक्तियों जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार आदि अन्य लक्षण हैं, उनका कोविड सैम्पल टेस्ट अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये हैं।

जिले में अब तक दस लाख पात्र हितग्राहियों को कोविड वैक्सिनेशन कराया जा चुका है। जिले में स्कूल खुलने को ध्यान में रखकर जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों का भी अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण करने के निर्देश दिये गए हैं। जिले में कोविड -19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान संचालित सभी शासकीय और निजी कोविड केयर सेंटर में भी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड मरीजों के उपचार सम्बन्धी समस्त उपकरणों जैसे वेंटीलेटर्स, ईसीजी मशीन, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन पाईपलाइन, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर आदि के बेहतर रख-रखाव के भी निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकीय मशीनों के मरम्मत के लिए भी योग्य मैकेनिकों का चिन्हांकन किया जा रहा है।
जिले के शासकीय अस्पतालों के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्निशियन व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए कोविड जांच व उपचार लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने आवश्यकता होने पर जिले के शासकीय अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रखने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!