
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रणजीत सिंह मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। राम रहीम के साथ अन्य चार लोगों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को तीन मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर थे। उनकी 2002 में हत्या कर दी गई थी। रणजीत सिंह को उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वे अपने खेतों में नौकरों को चाय पिलाकर वापस घर जा रहे थे। हत्यारों ने अपनी गाड़ी जीटी रोड पर खड़ी की और रणजीत सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal