
- 70 रुपये की दवा सिर्फ 27 रुपये में, शुगर की दवा 22 रुपये की जगह सिर्फ 9 रुपये में
- लोगों ने कहा – प्रदेश सरकार की अच्छी योजना
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का बुधवार को शुभारंभ होने के बाद आज बड़ी संख्या में लोग जेनेरिक दवाई की खरीदी करने आए। करीब 58 प्रतिशत की छूट के साथ दवाईयां मिलने से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दिन भर भीड़ रही। दुकान में ओआरएस और मल्टी विटामिन सिरप सहित हर दवाई में काफी छूट मिल रही है।
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना के तहत नलघर शापिंग कॉम्पलेक्स में खुली दुकान में एमआरपी से 50 से 58 प्रतिशत तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां मिलेंगी। इसके अलावा रायपुर नाका मुक्ति धाम में भी श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स खुली है।
इन दुकानों में 10.20 रुपए एमआरपी की पैरासीटामाल टेबलेट 3.88 रुपए में, 39.75 रुपए की सिप्रोफ्लोक्सिन,आई/ईयर ड्रॉप 15.11 रूपए में, 18.48 रूपए की सेट्रीजीन टेबलेट 7.02 रूपए, 70.69 रूपए की एजीथ्रोमाईसिन टेबलेट मात्र 26.86 रूपए में, 72.46 रूपए की एमोक्सिसिलीन कैप्सूल 27.53 रूपए में, 17.96 रूपए का ओआरएस 6.82 रूपए में उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी तरह 169 रूपए की मल्टीविटामिन सिरप 64.22 रूपए में, 145 रूपए की ओफलक्सासिन-ओर्निडाजोल टेबलेट 55.10 रूपए में, 105 रूपए की डायक्लोफिनेक जेल 39.90 रूपए में, 116 रूपए का क्लोट्रिमाजोल डास्टिंग पाउडर 44.08 रूपए में, 90.50 रूपए की मिकोनाजोल क्रीम 34.39 रूपए में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है। रियायती दर पर उपलब्ध सर्जिकल आईटम में कॉटन, बैंडेज, स्पिरिट, शुगर टेस्ट किट, ऑक्सिमीटर, बीपी मशीन, थर्मामीटर, टीका, आईवी आदि शामिल हैं।
इसी तरह 69 छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पादों में चूर्ण, साबुन, कॉफी, ग्रीन टी, कैंडी, काजू, महुआ लड्डू, शहद, झाडू आदि शामिल हैं। निगमायुक्त हरेश मंडावी ने सस्ती दवाई दुकान के संचालन के लिए निगम के नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी को किसी भी प्रकार की दवाओं की कमी या दवाई दुकान खुलने के समय और दवाई की उपलब्धता में कमी न होने देने के निर्देश दिए हैं।
आज सस्ती दवा दुकान में दवाई लेने पहुँचे हितग्राहियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सस्ती दवा योजना से सामान्य वर्गों के परिवारों वालों को बड़ी राहत मिली है। इस योजना के लिए हम प्रदेश के मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते हैं। दवाई खरीदने आए योगिता साहू, रेणु मिश्रा, शंकर प्रकाश ताम्रकार, लाल चंद ताम्रकार,अरुण मिश्रा, रोहन लाल, हिमांशु, राकेश यादव, अभिषेक यादव, साहिल देशमुख, सुशील गौतम, नितेश रमैया, ज्योति झा, रजत झा के समेत अन्य लोगों ने कहा कि कोरोना काल के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। राज्य शासन द्वारा सस्ती दवा दुकान खोले जाने से हर वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिली है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal