Breaking News

विधायक ने मुख्यमंत्री से शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए मांगे 50 करोड़

  • मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय के अनुरूप होगा शहर में विकास : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 50 करोड़ रुपए की मांग की है। शनिवार को भिलाई में हुए कार्यक्रम के दौरान वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वार्डों के विकास के लिए 50 करोड़ की राशि की मांग की। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित कद्दावर मंत्रियों का गृह जिला मुख्यालय होने के नाते शहर में विकास नजर आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस सरकार अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने प्रतिबद्ध है।

वोरा ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि शहर की जनता को पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दो वर्षों में दुर्ग शहर एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो जाएगा। शासन द्वारा महतारी दुलार योजना, गोधन न्याय, राजीव गांधी किसान न्याय, सिटी डाइग्नोस्टिक सेंटर, मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान, स्लम स्वास्थ्य योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल जैसे जनहित के कार्य किए जा रहे हैं जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है। इसी तरह शहर में आम जनता के लिए सड़क, बिजली, नाली, पेयजल आदि की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान देना आवश्यक है।

गौरतलब है कि वोरा लगातार शहर में वार्डों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। आधे से ज्यादा वार्डों का दौरा करने के बाद उन्होंने शासन से 50 करोड़ की मांग की है। वोरा ने कहा कि वर्तमान में 120 करोड़ की लागत से नेहरू नगर चौक से अंजोरा फोरलेन, 100 करोड़ की लागत से अंडा दुर्ग पहुंच मार्ग, 10 करोड़ की लागत से राजीव सेतु से धमधा रोड, 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल, 11 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण, 10 करोड़ की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल, 5 करोड़ की लागत से मुक्तिधाम पहुंच मार्ग, 11 करोड़ की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण, 3 करोड़ की लागत से सुगम सड़कों के निर्माण सहित लगभग 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य शहर की जनता को एक बड़ी सौगात के रूप में प्राप्त हुए हैं।

Check Also

विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू कामकाज के लिये मेड ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा

जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प THE CG NEWS भिलाई नगर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!