
- दिवाली त्योहार को देखते हुए शनिचरी बाजार की बंद सड़क को मंगलवार तक आम जनता के लिए आवगमन शुरू करने के निर्देश
- कम प्रेशर वाले क्षेत्रों के रहवासियों को 2-3 दिनों में मिलने लगेगा फुल प्रेशर से पानी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शनिचरी बाजार स्थित नवनिर्मित पानी टंकी का जायजा लेते हुए टंकी से पाइपलाइन जोड़ने का कार्य मंगलवार तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के जारी रहने से शनिचरी बाजार रोड पर आवगमन बंद किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने दीपावली त्योहार को देखते हुए व्यवसाय और आम जनता की परेशानियों को देखते हुए अफसरों से कहा है कि पाइपलाइन का काम पूरा करने के बाद मंगलवार तक सड़क को आवगमन के लिए खोलने की व्यवस्था करें।
इस दौरान महापौर के साथ जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, भोला महोबिया, सहायक अभियंता आर.के. जैन, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, कपीश दीक्षित व अन्य अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर 9 वार्डों में पानी सप्लाई की व्यवस्था बेहतर होगी। वार्ड 31 आपापुरा, वार्ड 32 ब्राम्हण पारा, वार्ड 33 चंडी मंदिर, वार्ड 34 सरस्वती नगर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर वार्ड, वार्ड 36 गंजपारा में पानी का प्रेशर बढेगा। इसके अलावा वार्ड 38 खंडेलवाल कालोनी, वार्ड 37 आजाद वार्ड, तमेर पारा वार्ड 30 में भी नागरिको को पानी की किल्लत नहीं होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal