
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
यूनाइटेड नेशंस फाउंडेशन द्वारा संचालित गर्ल अप कैंपेन के तत्वाधान में “गर्ल अप भिलाई” द्वारा गत दिवस सूर्या ट्रेज़र आइलैंड में एक अनुदान संचय के तहत ओपन माइक`कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से प्राप्त धनराशि का उपयोग गर्ल अप भिलाई द्वारा लिखित संसाधन पुस्तिका के प्रकाशन और वितरण के लिए किया जाएगा। पुस्तिका में पिछड़े और गरीब वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में भिलाई वासियों द्वारा गायन, कविता पाठ, कहानी वाचन, स्टैंड अप सहित अन्य कलाओं की प्रस्तुति दी गई। तकरीबन 50 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर शहरवासियों का मनोरंजन किया। इसके अलावा खरीदारी और खान-पान के लिए शहर के छोटे व्यवसाय (स्मॉल बिजनेस) चलाने वाले होनहार युवकों द्वारा स्टॉल्स का संचालन किया गया। इन स्टॉल्स में बेकरी आइटम, दिवाली हैम्पर, गिफ्ट हैम्पर, पेंटिंग, क्राफ्ट, डेकोरेटिव आइटम व अन्य सामग्री की बिक्री की गई। कार्यक्रम के आयोजक अरीज हक ने बताया कि दर्शकों के लिए अनेक प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया था, जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal