Breaking News

सभी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण करने 28 अक्टूबर को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन

  • बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चिखली रोड में आयोजित शिविर में दी जाएगी ऋण संबंधी जानकारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा दुर्ग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान चिखली रोड जुनवानी भिलाई में 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया है। लीड बैंक अधिकारी दिलीप नायक ने बताया कि केन्द्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की जानकारी प्रदान करने के लिए व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जाएगा। जिले में त्यौहारी सीजन के दौरान क्रेडिट के प्रवाह को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), एनयूएलएम, मछली पालन, डेयरी उद्यम, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना (शिशु, किशोर, तरूण) पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गृह ऋण, वाहन ऋण, प्रापर्टी लोन, मध्यम श्रेणी के उद्यम से संबंधित उद्यमियों को जानकारी दी जाएगी।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!