द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पुलिस झंडा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में दुर्ग जिला पुलिस द्वारा एकता मार्च निकाला गया। ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर ग्रुप द्वारा एकता मार्च का इंदिरा मार्केट चौक में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान मार्च में शामिल जवानों को जूस व पेयजल का वितरण किया गया।


इस मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर ग्रुप के अध्यक्ष इरफान गहलोत (फग्गू), इंदिरा मार्केट सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैनिक, सिकंदर चौहान (गोलू), नासिर खोखर, रज़ा गहलोत, सरवर चौहान, अमीर तिगाला, अहमद चौहान, जावेद चौहान, दिनेश शर्मा (मिंटू) जावेद खोखर, शकील खोखर, गुड्डा उरे, अब्दुल जब्बार, सुरेश सोनी, रियाज़ पुवार, सुनील चौहान, अशोक गोड, राकेश राय (रब्बू) अकरम पुवार उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal