Breaking News

राज्य शासन के निर्देश पर दुर्ग नगर निगम के 2 हज़ार कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन के साथ एरियर्स की सौगात

  • निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
  • अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पूर्व वेतन और एरियर्स देने की घोषणा पर महापौर, आयुक्त का आभार व्यक्त किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / दीपावली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को दीपावली त्योहार से पहले  वेतन के साथ महंगाई भत्ते का एरियर्स और प्रत्येक नियमित कर्मचारियों को अग्रिम एडवांस का भुगतान करने निगम के वेतन व एरियर्स खाते में 3 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। शासन के फैसले के बाद नगर निगम की इस पहल पर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी ने दीपावली पर्व को देखते हुए वेतन के साथ एरियर्स और अग्रिम की राशि खाते में जमा कराने के साथ ही दीवाली पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम द्वारा निर्णय लिया गया है कि सबसे पहले कर्मचारियों का भुगतान किया जाएगा, ताकि वे अपने परिवार के साथ दीपावली त्योहार की तैयारी कर सकें।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!