Breaking News

राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में कलाकारों का उत्साह चरम पर : सांसद राहुल गांधी ने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2021 के शुभारंभ समारोह में देश के 27 राज्य, 6 केन्द्र शासित प्रदेशों और 7 देशों से आए नर्तक दल के कलाकारों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी

सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी है।

राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में कलाकारों में उत्साह चरम पर 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज सुबह साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे कलाकारों ने मंच पर पहुंचने से पहले मैदान में रिहर्सल किया। कलाकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ आकर वे रोमांचित और उत्साहित हैं। यहां उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए शानदार मंच मिला है। देश के अंतिम छोर केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से आए प्रतिभागी कलाकार मुमताज ने बताया कि हमारी टीम में 20 कलाकार हैं। यहां सभी प्रकार की सुविधाएं छत्तीसगढ़ शासन ने मुहैय्या कराई है। पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेकर हम रोमांचित और उत्साहित है। हरियाणा के केथल शहर से आए मुस्कान शामी और कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रशासन द्वारा यहां बेहतर व्यवस्था की गई है।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!