
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सात साल पहले नगर निगम में भाजपा की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और आम जनता की समस्याओं को लेकर दुर्ग युवा कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकाल कर नगर निगम का घेराव किया गया था। युवा कांग्रेस ने जनसमस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। तत्कालीन महापौर और कमिश्नर द्वारा युवा कांग्रेसियों पर निगम कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाकर पुलिस में अपराध दर्ज कराया गया था। इसके बाद युवा कांग्रेसी विवेक मिश्रा,राहुल शर्मा, इलियास चौहान, प्रकाश गीते, रज्जन अकील खान, अय्यूब खान, विजय चंद्राकर 7 दिनो तक जेल में रहे।
इस घटनाक्रम के बाद कोर्ट में 7 साल तक केस चला। कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद जिला सत्र न्यायाधीश अंकिता गुप्ता ने सबूत के अभाव में सभी कांग्रेसियों को आरोपों से बरी कर दिया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि आरोप से बरी होने पर कांग्रेस नेताओं को दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिला कॉग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व अध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal