Breaking News

छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने के साथ विकास को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच से हो रहा प्रदेश का संपूर्ण विकास – जुनेजा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
तबियत खराब होने के बावजूद राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के चेयरमैन विधायक कुलदीप जुनेजा आज शाम दुर्ग पहुंचे। उन्होंने कहा कि तबियत खराब होने के कारण मुझे अस्पताल जाना पड़ा लेकिन मन में उमंग और उत्साह था, इसीलिये मैं आपके बीच आया। इस अवसर पर जुनेजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग को सहेजने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका है। आज राज्योत्सव का सुंदर आयोजन हो रहा है और हर तरफ छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग बिखरे हैं। प्रदेश में तेजी से आर्थिक विकास हो रहा है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से शिक्षा को नई ऊंचाई मिली है। हमारे स्कूलों को देखने लोग दिल्ली से भी यहां आ रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

इस मौके पर अपने संबोधन में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के विकास के साथ ही शहर के विकास के लिए भी कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे काम हो रहे हैं। कोविड के दौर में शासन की अच्छी सोच और सुगठित प्रशासन से बड़ी चुनौतियां हल की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जिस तरह से सहेजा और ग्रामीण विकास का माडल रखा है, उससे प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि अभी प्रदेश 21 वें सोपान पर चढ़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, भजन सिंह निरंकारी, अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, निगम सभापति राजेश यादव, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जिला मंडी अध्यक्ष अश्विनी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी बद्रीनारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पीएचई की झांकी को पहला पुरस्कार

राज्योत्सव में पीएचई की झांकी को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास को दूसरा, उद्योग विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर सुंदर स्टाल भी लगाए गए थे। पीएचई के स्टाल में जलजीवन मिशन का लाइव डिस्प्ले दिखाया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में सुपोषण मिशन का सुंदर डिस्प्ले किया गया था। उद्योग विभाग ने जिले में शासन की योजनाओं के सहयोग से आरंभ किये गये उद्योगों का डिस्प्ले किया।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!