द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / शासन के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने केवल हरित पटाखों का विक्रय और उपयोग करने कहा है। दीपावली, छठ, गुरू पर्व और नया वर्ष व क्रिसमस के अवसर पर पटाखे जलाने की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। दीपावली और गुरू पर्व में रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे फोडऩे की अनुमति होगी। छठ पूजा पर सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक, नया वर्ष व क्रिसमस में रात्रि 11.55 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक पटाखे जलाऩे की अनुमति होगी।
उच्चतम न्यायालय द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड व हरित पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंस्ड ट्रेडर्स द्वारा की जा सकेगी। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिये बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे या लडिय़ों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लाईसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिये गये हैं, जिनके द्वारा पटाखों में लिथीयम, आर्सेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग किया गया है। ऑनलाईन अर्थात ई-व्यापारिक वेबसाईट फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal