Breaking News

मुख्यमंत्री ने चिरई-चुगनी से खुद सजाया अपना घर

 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भिलाई 3 स्थित निवास को परंपरानुसार धान की झालरों से सजाया। इन झालरों को चिरई-चुगनी कहा जाता है। इसे स्थानीय लोग फाता भी कहते हैं। यह धान के परिपूर्ण भंडार की कामना के साथ शुभ और मंगल की अभिव्यक्ति का प्रतीक है। यह प्रकृति के प्रति किसानों की कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है।


परंपरा के मुताबिक दीवाली के मौके पर धान की सुंदर झालर घर के प्रवेश द्वार में लगाई जाती है। चिड़िया आती हैं और धान चुगती हैं। यह सुंदर परंपरा मन को भी सुकून देती है। मुख्यमंत्री ने इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने भिलाई 3 स्थित निवास पर धान के सुंदर झालरों से खुद घर सजाया।

Check Also

गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका ‘प्रयास’ और पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का किया विमोचन, वेबसाइट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!