Breaking News

पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने 1 करोड़ 95 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग विभाग के मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आज सिरसाखुर्द में विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने जेवरा सिरसा में 10 लाख रुपए की लागत से बने ” छत्तीसगढ़ योजना ढीमर समाज भवन” का लोकार्पण किया। उन्होंने ढीमर समाज व अन्य ग्रामीणजनों के साथ चर्चा की और क्षेत्र में विकास का रथ इसी तरह चलते रहने का आश्वासन दिया। पीएचई मंत्री ने सिरसाखुर्द देवारी और मातर तिहार के कार्यक्रम में शामिल हुए और विधिवत पारंपरिक पूजा की। सिरसा खुर्द में उन्होंने 1 करोड़ 95 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया और ग्राम वासियों को विकास कार्यों के साथ-साथ दीपावली की भी बधाई दी।

गुरु रुद्र कुमार ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे लोगों के बीच आकर उनकी समस्या का निराकरण कर सकें और उनके दुख-सुख के सहभागी बनें। क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। आम जनता की मांगों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने यादव भवन के जीर्णोद्धार, शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, बोरिंग, बाजार चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्रमांक 16, 17 में पाइपलाइन विस्तार, वार्ड क्रमांक 13 में सीसी रोड का निर्माण इत्यादि विकास कार्यों की घोषणा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति पुष्पा यादव, जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Check Also

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेड मास्टर, संभागायुक्त ने किया सस्पेंड

THE CG NEWS शासकीय कार्य अवधि के दौरान शराब के नशे की हालत में विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!