Breaking News

टाउनशिप में हफ्ते भर साढ़े 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद : रिटर्निंग ऑफिसर ने बीएसपी मैनेजमेंट को दिया नोटिस

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग। बीएसपी प्रबंधन द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से 1:30 बजे तक टाउनशिप के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मेंटेनेंस कार्य के लिए रोज साढ़े 3 घंटे बिजली बंद रखने पर रिटर्निंग ऑफिसर भिलाई पद्मिनी भोई ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले में बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा है कि इस दौरान भिलाई में नगरीय निकाय के निर्वाचन होने हैं। बीएसपी प्रबंधन के इस निर्णय से निर्वाचन कार्य में बाधा आने की आशंका है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!