Breaking News

खाद्य मंत्री ने राजनांदगांव और दुर्ग ज़िले के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया : अधिकारियों को दिये निर्देश

  • धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी : किसानों से की चर्चा
  • किसानों ने खरीदी व्यवस्था को बताया संतोषप्रद
  • किसानों से अच्छा व्यवहार करने अधिकारियों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर / खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने प्रभार जिले राजनांदगांव प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्र बरहापुर और दुर्ग जिले के धमधा सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। भगत ने उपार्जन केंद्रों में अधिकारी, कर्मचारी से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्रों के स्टॉफ को किसानों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार ने इस साल प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी के बाद अब तक 31 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदा जा चुका है। खाद्य मंत्री ने टोकन और बोरा संबंधित कार्यों को लेकर उपार्जन केंद्र आए किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था संतोषप्रद है। उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी नही हो रही है। किसानों ने राज्य सरकार द्वारा पुराने बारदानों का दर 25 रुपये बढ़ाने के लिए मंत्री अमरजीत भगत को धन्यवाद दिया।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!