Breaking News

खैरागढ़ नगर पालिका में 84.16 प्रतिशत मतदान : राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 में 67.72 प्रतिशत

  • जिले में नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन में आज महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, युवाओं सहित हर वर्ग के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान
  • बुजुर्ग और दिव्यांगजन को एनसीसी केडेट्स ने सेवाभावना के साथ व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र तक पहुंचाया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / जिले में नगरीय निकाय आम और उप चुनाव में आज महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, युवाओं से सहित हर वर्ग के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। सुबह से जनसामान्य कतार में मतदान केन्द्र में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। नगर पालिक निगम राजनांदगांव उप निर्वाचन वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर और नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।

राजनांदगांव वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर का मतदान 67.72 प्रतिशत और खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में 84.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को एनसीसी केडेट्स ने सेवाभावना के साथ व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र तक पहुंचाया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में जनसामान्य के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। विशेषकर बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र तक पहुंचाया गया। जनसामान्य मतदान करने के बाद सेल्फी बूथ में सेल्फी भी लेते रहे। खैरागढ़ के अमलीपारा मतदान केन्द्र में 82 वर्षीय बुजुर्ग लीला बाई पहुंची और उन्होंने मतदान किया। दिव्यांग महिला सुशीला रजक अपने बेटे के साथ मतदान करने आई थी। 78 वर्षीय बुजुर्ग यादव दंपत्ति और  80 वर्षीय अनुपमा बाई ने वार्ड क्रमांक 3 में मतदान किया। खैरागढ़ में 83 वर्षीय मंशा राम यादव ने मतदान केन्द्र क्रमांक 20 में मतदान किया।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!