Breaking News

दुर्ग में निगम की बड़ी कार्रवाई : 16 अवैध होर्डिंग हटाए गए : लगातार चलेगा अभियान

  • विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस व समझाइश देने के बाद भी नहीं हुआ असर : निगम ने लिया एक्शन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्गं/ नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी के सख्त निर्देश पर आज बाजार विभाग, अतिक्रमण विभाग व उड़नदस्ता अमले ने जीई रोड पर बीआईटी कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे 16 अवैध होर्डिंग ढहा दिये। निगम प्रशासन ने अवैध होर्डिंग हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने की चेतावनी दी है। इससे विज्ञापन एजेंसियों में हड़कंप है।

इससे पहले विज्ञापन एजेंसियों को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए कई बार नोटिस और समझाईश दी गई। हाल ही में होर्डिंग हटाने की नोटिस जारी की गई लेकिन इसका असर नहीं हुआ। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने राजस्व व बाजार विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी को इस संबंध में निर्देश दिये थे। निर्देश के बाद बीआईटी कॉलेज से लेकर मिनी माता चौक तक अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। आज बीआईटी कॉलेज के सामने सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता अधिकारी शिव शर्मा, बाजार प्रभारी अधिकारी थानसिंग यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, भुवन दास साहू, दीपक निषाद, राजेश दग्गर, मन्नी मन्हारे के अलावा विभागीय अमला मौजूद रहा। जी.ई. रोड पर दीपक जैन ( दीपक एडवर्टाइजर्स) को होर्डिंग लगाने के लिए निगम ने अधिकृत किया था। समयाविधि पूर्ण हो जाने पर उन्हें होर्डिंग हटाने के लिए नोटिस दिया गया। दूरभाष पर भी कई बार होर्डिंग हटाने की कहा गया। एजेंसी द्वारा निगम की अनदेखी करने पर आज निगम ने एक्शन लेते हुए अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!