Breaking News

पानी की बर्बादी रोकने सख्त कदम उठाएगा नगर निगम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ जल कार्य विभाग के एमआईसी प्रभारी केशव चौबे ने बुधवार को निगम अफसरों को पानी की बर्बादी रोकने जन जागरण अभियान चलाकर सार्वजनिक नलों में टोंटी लगाने के निर्देश दिये हैं। चौबे ने अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार कार्य और पानी सप्लाई व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने प्लान तैयार करने कहा। गर्मी से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

जलकार्य प्रभारी चौबे ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के लीकेज को सुधारने के लिए निर्देश दिये। गर्मी में पानी की खपत बढ़ने के कारण सभी जोन में पानी सप्लाई व्यवस्था के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिये। वार्ड के कौन-कौन से एरिया में जल संकट की स्थिति बन रही है और क्यों बन रही है, इसकी जानकारी तैयार करने के बाद प्लान बनाने कहा। अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के बाद प्रेशर के साथ अंतिम छोर तक पानी पहुंच रहा है या नहीं, इसका भी निरीक्षण करने कहा गया।

हैंडपंप के संधारण पर जोर

जल कार्य प्रभारी ने कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा को बंद पड़े हैंडपंपों का जल्द से जल्द मरम्मत कराने कहा है। मरम्मत के लिए जरूरी सामग्री स्टोर में उपलब्ध रखने के निर्देश दिये गए। बैठक में पार्षद सलमान के अलावा जल कार्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!