
- महापौर और आयुक्त ने गैरेज प्रभारी शोएब अहमद और टीम की प्रशंसा की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्गं/ महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम के गैरेज में कबाड़ हो चुकी मार्शल वाहन को एकदम नए वाहन की तरह संवार दिया गया है। कंडम स्थिति में इस वाहन की वजनी कीमत लगभग 30 हज़ार रुपए थी, गैरेज प्रभारी शोएब अहमद और उनकी मेहनत से कबाड़ हो चुकी मार्शल वाहन का अब उपयोग निगम के कार्यों में किया जाएगा।
मेंटेंनेंस और रिपेयरिंग होने के बाद वाहन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए से अधिक हो गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने मार्शल को नया स्वरूप मिलने के बाद साथ पूजा अर्चना कर विभागीय कार्य के लिए इसका शुभारंभ किया। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी ने इस कार्य के लिए गैरेज प्रभारी व विभाग की टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कर्मशाला में पड़े कंडम वाहनों को उपयोग के लिए तैयार किया जाए। इस दौरान सहायक अभियंता व नोडल अधिकारी आर.के जैन, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, लेखा अधिकारी राज कमल बोरकर, कर्मशाला अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर, उपअभियंता पंकज साहू, सूरज सारथी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal