Breaking News

एबीजी शिपयार्ड का मालिक मोदी का करीबी : रणदीप सुरजेवाला ने किये कई बड़े खुलासे

– पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर रही केंद्र सरकार : रणदीप सुरजेवाला
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश के अब तक के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर मोदी सरकार को घेरा है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि 22,842 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले से साफ हो गया है कि मोदी सरकार जनता का पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर रही है।
रणदीप सुरजेवाला ने खुलासा किया कि किस प्रकार ऋषि अग्रवाल की कंपनी एबीजी शिपयार्ड कंपनी ने 22,842 करोड़ रुपये का देश का सबसे बड़ा घोटाला किया, जिसमें भारत के प्रमुख बैंक एसबीआई सहित 28 बैंकों से लिया गया लोन शामिल है। उन्होंने कहा कि करीब 5 साल यानी 60 महीनों के बाद सीबीआई द्वारा 7 फरवरी 2022 को इसका केस दर्ज किया गया।  एसबीआई की ओर से सीबीआई को दो बार शिकायत भेजी गई। हालांकि, एसबीआई ने भी अपनी शिकायत में बैंक के कर्मचारियों का पूरा बचाव किया है।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एबीजी शिपयार्ड का मालिक ऋषि अग्रवाल नरेंद्र मोदी का करीबी है। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब एबीजी शिपयार्ड को सूरत में कम रेट पर जमीन दी गई थी। साल 2013 में जब मोदी कोरिया के दौरे पर गए थे, तो उनके प्रतिनिधिमंडल में ऋषि अग्रवाल भी था। यहां तक की वाइब्रेंट गुजरात में ऋषि अग्रवाल ने मोदी के साथ बैठकर 22,000 करोड़ रुपये के निवेश का वायदा किया था। 
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने 15 फरवरी 2018 को ही मोदी सरकार को बैंक घोटाले के बारे में चेता दिया था, लेकिन फिर भी केस दर्ज करने में करीब 5 साल लग गए। उन्हें पता चला है कि ऋषि अग्रवाल के पास सिंगापुर की नागरिकता भी है। ऐसे में सरकार को देश को बताना चाहिए कि ऋषि अग्रवाल भारत में है या फिर विदेश भाग गया। सुरजेवाला ने कहा कि बीते करीब साढ़े सात साल के दौरान भारत में 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले हुए हैं। सात सालों में मोदी सरकार ने लोगों की 8 लाख 17 हजार करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि बट्टे खाते में डाल दी। इन 7 सालों के दौरान बैंकों के एनपीए में 21 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। यह सब सरकार के प्रबंधन को और बैंकों में पड़े जनता के पैसे की लूट को दर्शाता है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!