Breaking News

अत्याधुनिक डिमर लाइट, हाई मास्ट, बोलार्ड एलईडी, फाउंटेन एलईडी और स्पाइक एलईडी से जगमग होगा जीई रोड : वोरा ने अप्रैल तक काम पूरा करने दिए निर्देश

  • मेट्रो सिटी की तर्ज पर रौशन होगा दुर्ग का मुख्य मार्ग : कुल 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे 
  • 34 लाख से 5 बिल्डिंग की सड़कों का डामरीकरण और शिवनाथ पुल के दोनों ओर सर्विस लेन का सीमेंटीकरण शुरू 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में जीई रोड पर 8 करोड़ खर्च कर अत्याधुनिक डिमर लाइट लगाई जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल पर जीई रोड का चौड़ीकरण और उन्नयन व सौंदर्यीकरण कार्य 64 करोड़ की लागत से हो रहा है। इसके बाद वोरा लगातार निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तेजी से काम पूरा करने विभाग की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वोरा के प्रयासों से प्रकाश व्यवस्था के लिए 8 करोड़ की राशि की अतिरिक्त स्वीकृति मिल गई है।

लोक निर्माण विभाग के ईई अजय टेम्भूरने ने जानकारी दी है कि नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के साथ ही कुल 12 करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। अत्याधुनिक डिमर तकनीक के लाइट लगाए जाएंगे। 276 ऑक्टागोनल पोल, 7 नग हाई मास्ट, 58 बोलार्ड एलईडी, 62 फाउंटेन एलईडी और मेट्रो सिटी की तर्ज पर 435 स्पाइक एलईडी लाइट से शहर को जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप जगमग किया जाएगा।

विधायक वोरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल माह के मध्य तक प्रकाश व्यवस्था पूरी कर ली जाए। लगातार चल रहे विकास कार्य से जनता को सौगात मिलने जा रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटना रोकना भी बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में की गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं नाकाफी है। पीडब्लूडी विभाग के ई एंड एम विभाग को कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
विधायक वोरा की पहल पर फाइव बिल्डिंग क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण 34 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।  इसी तरह शिवनाथ नदी पुल के दोनों ओर की सर्विस लेन का भी सीमेंटीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। पांच बिल्डिंग एरिया में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा ने शुरू कराया है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!